फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वॉलीबाल प्रतियोगिता में चंपावत को मिले दो रजत पदक

विज्ञापन
रुद्रपुर में हुई पुलिस की प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की उप विजेता चंपावत के कप्तान सुधाक - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। रुद्रपुर पुलिस लाइन में 13 से 15 सितंबर तक हुई 20वीं प्रादेशिक वाहिनी पुलिस वॉलीबाल कलस्टर, हैंडबाल, बास्केटबॉल, योगा, सेपक टाकरा और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चंपावत की पुलिस टीम को दो रजत पदक मिले हैं। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक सुधाकर जोशी के नेतृत्व में जिले से 15 सदस्यीय टीम ने प्रतियोगिता में शिरकत की जिसमें उप निरीक्षक सुधाकर जोशी और हेड कांस्टेबल हीरा सिंह ने टेबल टेनिस की टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया जबकि सुधाकर जोशी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में द्वितीय स्थान में रहकर रजत पदक प्राप्त किया।
श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर उप निरीक्षक सुधाकर जोशी का चयन राष्ट्रीय पुलिस टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए किया गया है। एसपी के अलावा सीओ विपिन चंद्र पंत, अविनाश वर्मा, प्रभारी निरीक्षक योगेश उपाध्याय आदि ने पुलिस टीम की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें