लोहाघाट (चंपावत)। बिशंग टांण खेल मैदान में जय मां कड़ाई सीजन-2 ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में चंपावत एफसी ने रोमांचक मुकाबले में ढेक इलेवन को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को फर्त्याल इलेवन और चंपावत एफसी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
शनिवार को आयोजनस्थल पर सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह ढेक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच में चंपावत एफसी और ढेक इलेवन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चंपावत की टीम से सुनील तड़ागी, आयुष गोस्वामी ने गोल कर टीम को 2-1 से जीत दिलाई। ढेक इलेवन के लिए एकमात्र गोल अमन सिंह ढेक ने किया। मैच के रेफरी दीपक महरा, लाइनमैन यश, आयुष रहे। वहां पर विशिष्ट अतिथि पीयूष ढेक, मुकुल ढेक, देव बोहरा, बृजेश माहरा, राकेश करायत, दिनेश ढेक, डॉ. महेश ढेक, अजय ढेक, सागर, अभय आदि मौजूद रहे। संवाद