फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छात्र करेंगे आमरण अनशन

Mon, 22 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कॉलेज में नए विषयों को खोलने की मांग को आठ फरवरी से बेमियादी धरने पर बैठे छात्रों का सब्र टूटने लगा है। छात्रों का धरना सोमवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


अब छात्रों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। छात्रसंघ अध्यक्ष कमल सिंह रावत ने कहा कि शासन, प्रशासन ने उनकी न्यायोचित मांगों की अनदेखी की है।

 जिससे चिंतित छात्रों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पीजी कॉलेज के छात्र एमएससी, एमकॉम की स्वीकृति, बीए में संस्कृत, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, एमए में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, समाजशास्त्र की मंजूरी, पुस्तकालय प्रभारी का पद सृजित कर तैनाती की मांग को लेकर आंदोलित हैं।

सोमवार को छात्रसंघ अध्यक्ष कमल रावत, कमल जोशी, राकेश रावत, आदर्श भट्ट, जगदीश महरा, सुमन जोशी, सरिता, संगीता, पवन पांडेय आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें