फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने गीत गाया, राहत केंद्र में रह रहे भारत और नेपाल के 70 लोगों की हौसला अफजाई की

विज्ञापन
डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लागू लॉकडाउन के दौरान राहत शिविरों में रह रहे लोगों का गाना गाकर मनोरंजन किया। जीजीआईसी टनकपुर में बनाए गए राहत केंद्र में नेपाल और भारत के 70 लोग हैं। डीएम ने गायक मुकेश के "मैं पल दो पल का शायर हूं..." गीत पेश किया। राहत केंद्र पर जिला प्रशासन और नेपाल प्रशासन की ओर से आयोजित किए गए सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करते हुए डीएम ने राहत शिविर में रह रहे लोगों की हौसला अफजाई की। शिविर में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया और सांस्कृतिक संध्या का आनंद उठाया। बताते चलें कि डीएम सुरेंद्र नारायण पांडे की ओर से कोरोना महामारी के संक्रमण के बचाव को लेकर इससे पूर्व में हिंदी कुमाऊनी और अंग्रेजी भाषा में भी वीडियो संदेश प्रसारित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें