फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की पुलिस को दो टूक, महिला दरोगा पर कार्रवाई न हुई तो एसपी का करेंगे घेराव

विज्ञापन
चंपावत में बार की बैठक में मौजूद अधिवक्ता। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। जिला बार संघ ने अधिवक्ता पूजा अधिकारी के भाई धर्मेद्र अधिकारी की स्कूटी छोड़ने के एवज में रुपये मांगने और बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए महिला दरोगा पर कार्रवाई नहीं होने पर एसपी का घेराव करने की चेतावनी दी है। पुलिस ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि बाराकोट में 24 अप्रैल को नियमों को तोड़ने के चलते धर्मेद्र की स्कूटी सीज की गई थी। बुधवार को अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता और सचिव अशोक चौधरी के संचालन में हुई बैठक में संघ ने 16 मई तक इंसाफ नहीं मिलने पर 18 मई को एसपी का घेराव करने का प्रस्ताव पारित किया। इधर एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि सीओ ध्यान सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के निष्कर्ष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में इसके अलावा प्रत्येक वकालतनामा प्रस्तुत करने से पूर्व बार में 50 रुपये का शुल्क जमा कराना अनिवार्य किया गया है। गिरीश राय व हरीश उप्रेती को सलाहकार तथा नरेंद्र ढेक और निर्मल तड़ागी को बार संघ कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है। बैठक में राजेंद सिंह रैंसवाल, सुनील खर्कवाल, विपिन पुनेठा, निर्मल तड़ागी, एसडी ओझा, प्रकाश पुजारी, आरसी उप्रेती, पूजा अधिकारी, मनोज राय, मनीष उप्रेती, विद्याधर जोशी, दीपक जोशी, सुधीर चतुवेर्दी, भास्कर मुरारी, गुणानंद थ्वाल, गौरीशंकर उप्रेती, नरेंद्र ढेक, हरीश उप्रेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें