फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास का मॉडल बनेगा चंपावत जिला,

विज्ञापन
देहरादून में संवाद कार्यक्रम में अधिकारियों को निर्देश देते सीएम पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्वाचन क्षेत्र चंपावत को उत्तराखंड में विकास का मॉडल बना आदर्श जिला बनाने की कवायद शुरू हो गई है। शनिवार को देहरादून में हुए संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत जिले में विकास, पर्यटन विस्तार के अलावा बागवानी, मत्स्यपालन और छोटे उद्योगों के जरिए रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चंपावत जिले को आदर्श बनाने के लिए यूकास्ट (उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं तकनीकी परिषद) को नोडल एजेंसी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कार्बेट ट्रेल, आयुष ग्राम पर तेज गति से काम करने के भी निर्देश दिए। सीएम ने कहा हेलिपैड बनाने की संभावना के अलावा सिडकुल के माध्यम से छोटे औद्योगिक क्षेत्रों का विकास, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगारपरक और बाजार की मांग पर आधारित पाठ्यक्रमों को शुरू किया जाएगा।
सड़क और रेल संयोजन को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार केंद्रीय मंत्रालय के संपर्क में है। आईआईपी (भारतीय पेट्रोलियम संस्थान) ने कहा कि चंपावत में चीड़ की पत्तियों का आर्थिक उपयोग और और बायोडीजल के क्षेत्र में काम किया जाएगा। मत्स्य विभाग ने बताया कि चंपावत में ट्राउट फिशिंग में काम की अपार संभावनाएं हैं। बैठक में चंपावत के डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी, यूकॉस्ट के निदेशक प्रो. दुर्गेश पंत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें