फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत जिले को हॉर्टिकल्चर का हब बनाया जाएगा

विज्ञापन
चंपावत के गोलज्यू मंदिर के दर्शन करते प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। सूबे के ग्राम्य विकास, कृषि उद्यान और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चंपावत जिले को हॉर्टिकल्चर का हब बनाया जाएगा। गोरलचौड़ स्थित गोलू मंदिर के दर्शन करने के उपरांत शुक्रवार को वह मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और किसानों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले में बागवानी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं संभावनाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उद्यान मंत्री ने कहा कि चंपावत को मॉडल जिला बनाया जा रहा है। इसी के साथ जिले को हॉर्टिकल्चर का हब बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां सेब, कीवी, लीची, अखरोट के साथ ही संतरा, माल्टा की खेती को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंपावत में मौनपालन की अधिक संभावना के मद्देनजर यहां पर च्यूरा के पौधों का रोपण करें तथा मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करें। इससे पहले कृषि मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा गया।
बैठक में क्षेत्र प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल, प्रदेश भाजपा मंत्री हेमा जोशी, निदेशक उद्यान हरमिंदर सिंह बवेजा, डीएचओ टीएन पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव पांडेय, राजेश उप्रेती, पूर्व पालिकाध्यक्ष राम दत्त जोशी, सतीश पांडेय, अंबा दत्त फुलारा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें