फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भंग करने की पैरवी

विज्ञापन
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने भर्ती परीक्षा में धांधली के घेरे में आए यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) को भंग करने की पैरवी की है। कलक्ट्रेट में पत्रकार वार्ता में शुक्रवार को उन्होंने कहा कि आयोग की वजह से हजारों नौजवानों को नुकसान हो रहा है। मंत्री ने कहा कि धामी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पहली बार भ्रष्टाचार के आरोपी एक आईएएस अधिकारी को जेल भेजने का इतिहास रचा है। यूकेएसएसएससी परीक्षा में 35 से अधिक गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 2025 तक तक कृषि उत्पादन को दोगुना कर दिया जाएगा। इसके लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। उत्तराखंड में सेब की पैदावार को बढ़ाने के लिए एप्पल मिशन का बजट बढ़ाया गया है। जंगली जानवरों से बचाव के लिए अधिकारियों के साथ मंत्रणा कर घेरबाड़ योजना में अधिक संसाधन दिए जाएंगे। ग्रोथ सेंटर और एनआरएलएम के समूह विपणन के महत्वपूर्ण केंद्र बनेंगे। मंत्री जोशी ने कहा कि मृदा परीक्षण केंद्र बढ़ाने से लेकर सिंचाई की सुविधा को विस्तार देने के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें