। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में इस बार चंपावत जिले में मेरिट सूची में जगह नहीं बना सका। इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में में एक भी छात्र को जगह नहीं मिली। अलबत्ता हाइस्कूल में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के हिमांशु गहतोड़ी ने 94 प्रतिशत नंबरों के साथ प्रदेश में बीसवां स्थान पाया। इंटर बोर्ड में सैलानीगोठ राजकीय इंटर कॉलेज की निशा खातून व विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट के अंकित जोशी 445 नंबरों के साथ जिले में पहले स्थान पर रही। पास होने वालों में छात्राओं का प्रतिशत ज्यादा रहा। अलबत्ता जिले में पास होने वालों का प्रतिशत कमोबेश पिछले साल जैसा ही रहा। सरकारी स्कूलों की अपेक्षा प्राइवेट स्कूलों का प्रदर्शन शानदार रहा। हाइस्कूल व इंटर के टॉप टेन में सिर्फ दो सरकारी स्कूल हैं।
मुख्य शिक्षाधिकारी (सीईओ) आरसी पुरोहित ने बताया कि इस बार हाइस्कूल में 77.22 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 86.30 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। जिले में हाइस्कूल के 4867 विद्यार्थियों में से 3758 और इंटरमीडिएट के 3900 में से 3366 उत्तीर्ण हुए। पिछले साल की अपेक्षा इस बार हाइस्कूल में और इंटर में प्रतिशत कम रहा। पास होने वालों में छात्राओं का प्रतिशत अधिक रहा। हाइस्कूल में छात्राएं 81 प्रतिशत और छात्र 73 प्रतिशत पास हुए। इंटरमीडिएट में छात्राएं 88 प्रतिशत और 83 प्रतिशत छात्र पास हुए। अच्छे नतीजे से छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।
सल्ली राजकीय हाइस्कूल, स्वांला, धौन जीआईसी सहित कई दूरस्थ सरकारी स्कूलों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य जेएस अधिकारी, त्रिभुवन, प्रधान पूरन सिंह ने इसे बच्चों की मेहनत और विद्यालय स्टाफ के प्रयासों का प्रतिफल बताया।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम
मेरिट सूची हाइस्कूल
नाम स्कूल का नाम प्रतिशत
1.हिमांशु गहतोड़ी विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंपावत 94
2.कमल उप्रेती विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट 92.20
2.संदीप कुमार विवेकानंद विद्या मंदिर हाइस्कूल, पाटी 92.20
3.हिमांशु ओली मार्डन इंटर कॉलेज, चंपावत 90.80
4.हीरा बल्लभ भट्ट राजकीय इंटर कॉलेज, अमोड़ी 89.40
5.रूपेश पांडेय विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट 89
6.चिराग भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर हाइस्कूल, पम्दा 89
7.गोपाल दत्त राय विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट 87.20
8.प्रमोद कुमार विवेकानंद विद्या मंदिर हाइस्कूल, पाटी 87
9.साक्षी सक्सेना विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट 86.80
10.धीरज चंद्र विवेकानंद विद्या मंदिर हाइस्कूल, पम्दा 86
मेरिट सूची इंटरमीडिएट
नाम स्कूल का नाम प्रतिशत
1.निशा खातून राजकीय इंटर कॉलेज, सैलानीगोठ 89
2.अंकित जोशी विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट 89
3.मोहित खोलिया राजकीय इंटर कॉलेज, लोहाघाट 87.20
4.ज्ञानेंद्र बोहरा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंपावत 87
5.करन ढेक विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट 86.80
6.आदित्य जोशी विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट 86.60
7.रश्मि राय विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट 85
8.विवेक गुरुरानी मार्डन इंटर कॉलेज, चंपावत 84
9.गौरव गोस्वामी मार्डन इंटर कॉलेज, चंपावत 81
10.तनुजा बड़ेला मार्डन इंटर कॉलेज, चंपावत 80
चंपावत जिले का परीक्षा परिणाम प्रतिशत में
वर्ष हाइस्कूल इंटरमीडिएट
2015 72.50 68.97
2016 77.81 86.79
2017 77.22 86.30