फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में चंपावत जिला पास

विज्ञापन
लॉकडाउन से पूर्व चंपावत खड़ी बाजार में सामान का कट्टा ले जाता श्रमिक। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा । कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को जारी लॉकडान चंपावत जिले में अब पूरी तरह कामयाब हो रहा है। शुक्रवार को लोगों ने इस लॉकडाउन का पूरी तरह पालन किया। चौपहिया वाहन नदारद रहे, तो अधिकांश बाइकों में भी एक ही सवारी थी।
विज्ञापन

दुकानों में खाद्यान्न, सब्जी, दूध, पेट्रोल-डीजल आदि की पर्याप्त उपलब्धता थी। अलबत्ता जरूरी सामान की दुकान खुलने की समय सीमा 10 बजे से बढ़ाकर एक बजे तक करने से ज्यादातर दुकानों में लोगों की भीड़ भी खासी कम रही। दुकानों में सुबह से न तो कोई अफरातरफरी थी और नहीं ज्यादा भीड़। दुकान खुलने के वक्त में इजाफे से लोगों में तसल्ली थी। दोपहर 12 बजे के बाद तो अधिकांश दुकानों में इक्का दुक्का लोग भी नहीं थे।
टनकपुर में लॉकडाउन में शुक्रवार को दी गई छह घंटे की छूट से दुकानों में भीड़ कम रही। कुछ दवा की दुकानों में लोगों की भीड़ लगी रही। इससे नाराज सीओ विपिन चंद्र ने दवा विक्रेताओं को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को कहा। ऐसा न होने पर केस दर्ज करने की भी चेतावनी दी। बनबसा में बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही भीड़ रही। एक बजे बाद पूरा क्षेत्र लॉकडाउन रहा। संवाद
विज्ञापन

लोहाघाट में रेट लिस्ट चस्पा की तो टनकपुर में रेट तय किए
लोहाघाट /टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन के कड़े रूख के बाद अधिकांश सब्जी व्यापारियों ने दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा किए। इसके बावजूद भी अभी नगर में कीमतों में एकरूपता नहीं है। लोगों ने सब्जियों के एक समान कीमत तय करने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय, कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी और मनोज गर्ग ने व्यापारियों से कीमतों को नियंत्रित करने का आग्रह किया है। वहीं एसडीएम आरसी गौतम ने सब्जियों की कीमतों में मनमानी वृद्धि नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
लॉकडाउन के चलते बाराकोट में सब्जियों की कीमतों में उछाल आ गया है। यहां में सेव 150, अनार 150, प्याज 70, टमाटर 60, फूल गोभी 60 रुपये किलो बिक रही है। टनकपुर में लॉकडाउन के दौरान सब्जी के दामों पर मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को सब्जियों के रेट तय कर दिए हैं। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने कहा है कि तय रेटों से अधिक कीमत में सब्जी बेचने वालों के खिलाफ कालाबाजारी रोकथाम अधिनियम 1980 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें