फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत जिला अस्पताल की ओपीडी 800 के पार पहुंची

Fri, 22 May 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी पर्ची काउंटर पर उमड़ी मरीजों की लंबी कतार। संवाद 
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी 800 के पार पहुंची। अस्पताल में सुबह से ही पंजीकरण काउंटर के बाहर मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतार देखने को मिली। बाल रोग विभाग में बच्चों में वायरल बुखार, पेट दर्द और संक्रमण के मामले अधिक देखने को मिला।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधक के मुताबिक जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों में 24 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए सभी विभागों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। चिकित्सकों ने लोगों को गर्मी के मौसम में सावधानी बरतने और पर्याप्त पानी पीने की अपील की है। जिला अस्पताल में बढ़ती मरीज संख्या का असर एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर भी देखने को मिला। जांच कराने के लिए मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह से ही मरीजों ने अपनी बारी का इंतजार किया। पीएमएस एचएस ह्यांकी ने बताया कि बदलते मौसम में खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

टनकपुर उप जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त के 30 मरीज पहुंचे
टनकपुर (चंपावत)। भीषण गर्मी में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। शुक्रवार को उप जिला अस्पताल के ओपीडी में डॉ. जितेंद्र जोशी के पास उल्टी-दस्त के 30 मरीज पहुंचे। वहीं मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में उल्टी-दस्त से हालत बिगड़ने पर पीलीभीत निवासी तीन वर्षीय पलक पुत्री अभय को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा फतेहपुर निवासी अजीत (42) को उल्टी होने पर भर्ती किया गया। डॉ. जोशी ने बताया कि उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने गर्मी में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक घर से बाहर कम निकलने और पानी का सेवन अधिक करने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें