चंपावत। मंगलवार को जिला अस्पताल में दो वेंटिलेटर का शुभारंभ हो गया है। वेंटिलेटरों के लिए विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधायक निधि से 35 लाख रुपए दिए थे। विधायक ने बताया कि टनकपुर अस्पताल में भी दो वेंटिलेटर स्थापित कराए जा रहे हैं। मंगलवार को सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी व सीएमएस डॉ. आरके जोशी ने वेंटिलेटर सेवा का उद्घाटन किया। सीएमएस ने बताया कि वेंटिलेटर की कीमत करीब 25 लाख रुपये है।
संचालन के लिए डॉक्टरों को ट्रेनिंग दी जाएगी। अलबत्ता वेंटिलेटर को 24 घंटे ऑपरेट के लिए पोर्टेबल एक्सरे मशीन व एबीजी मशीन की मांग की गई है। वहां विधायक प्रतिनिधि श्याम नारायण पांडेय, पीआरओ दीपक मुरारी, कैलाश अधिकारी, कपिल खर्कवाल, कृष्णा जोशी आदि शामिल रहे। संवाद