गोरलचौड़ मैदान में जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न हो गई। चंपावत विकासखंड ओवरऑल चैंपियन बना, जबकि दूसरे स्थान पर लोहाघाट विकासखंड रहा। विजेताओं को जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी ने पुरस्कार दिए।
व्यक्तिगत प्राथमिक बालक में आशीष कुमार, बालिकाओं में लक्ष्मी रावत, सब जूनियर में अमन हुसैन, बालिकाओं में दीक्षा गोस्वामी चैंपियन बनी। लोक नृत्य के सब जूनियर वर्ग में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुंगरासेठी प्रथम, फर्तोला और टनकपुर दूसरे नंबर पर रहे। प्राथमिक वर्ग में विजन एकेडमी टनकपुर, पाटन-पाटनी विजेता और उप विजेता रहे। समूहगान सब जूनियर में डुंगरासेठी और मंगोली नंबर एक और नंबर दो रहे।
समापन मौके पर चंपावत के खंड शिक्षाधिकारी एचएस मियान, उप शिक्षाधिकारी मनीष बिष्ट, हरेंद्र साह, पुष्पा वर्मा आदि मौजूद थे। आयोजन में प्रदीप बोरा, महेंद्र बोरा, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा, चंदन अधिकारी, रघुराज देउपा, दिवाकर भट्ट आदि ने सहयोग किया।