फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: केंद्रीकृत प्रणाली से संचालित होंगी चंपावत नगर की स्ट्रीट लाइटें

Wed, 27 May 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत नगर पालिका अब नगर की स्ट्रीट लाइटों के संचालन के लिए केंद्रीकृत प्रणाली अपनाने की योजना बना रही है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद पालिका एक ही स्थान से पूरे नगर की स्ट्रीट लाइटों को एक साथ चालू और बंद कर सकेगी। नई प्रणाली से नगर की प्रकाश व्यवस्था अधिक सुचारु और प्रभावी होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका में वर्तमान में रात्रि प्रकाश के लिए लगभग 3000 स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। कई बार स्विच समय पर ऑफ नहीं होने पर स्ट्रीट लाइट दिनभर जली रहती हैं और बिजली बर्बाद होती है। इसे देखते हुए नगरपालिका सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइटों के संचालन के लिए केंद्रीकृत प्रणाली अपनाने की योजना बना रही है। इसके लिए पालिका की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।
स्ट्रीट लाइट खराब होते ही पालिका को चल जाएगा पता
नई केंद्रीकृत प्रणाली लागू होने के बाद नगर की प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी। नगर में लगी स्ट्रीट लाइट खराब होते ही उसकी जानकारी तुरंत नगर पालिका तक पहुंच जाएगी। प्रणाली में लगे स्मार्ट सेंसर और मॉनिटरिंग तकनीक किसी भी पोल की लाइट के बंद होने और खराब होने पर कंट्रोल रूम को तुरंत अलर्ट कर देगा। इससे कर्मचारियों के लिए मरम्मत कार्य में आसानी होगी।
विज्ञापन

कोट
नगर में पोल लाइटों के संचालन के लिए केंद्रीकृत प्रणाली अपनाने की योजना बनाई जा रही है। नई केंद्रीकृत प्रणाली से स्ट्रीट लाइटें एक ही स्थान से संचालित हो सकेंगी। खराब लाइटों को सही समय पर बदला जा सकेगा। - भरत त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर निगम चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें