फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में खुलेगा आर्मी स्कूल, ओपन एयर थियेटर बनेगा: सीएम

Fri, 24 Feb 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में संभागीय निरीक्षक कार्यालय का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत में आर्मी स्कूल खोला जाएगा। इसके लिए निशुल्क भूमि आवंटित की जाएगी। शुक्रवार को गोरलचौड़ मैदान में हुई सभा में उन्होंने कहा कि पुरानी जेल वाली जमीन पर कुमाऊंनी शैली की वास्तुकला में ओपन एयर थियेटर बनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि इंसाफ के दरबार गोरलदेव धाम के आसपास पर्यटन अवस्थापनों का विकास किया जाएगा। ताकि ये देव स्थान मानसखंड कॉरिडोर से जुड़ सकें। विस्तारीकरण के लिए मंदिर के पास लोक निर्माण विभाग की आवासीय कॉलोनी को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा और इस स्थान को पर्यटन अवस्थापना विकास के काम में लाया जाएगा।
विज्ञापन



इससे पहले सीएम धामी ने गोरलचौड़ मैदान पर परिवहन विभाग के संभागीय निरीक्षक कार्यालय का शुभारंभ किया। कहा कि यह कार्यालय लोगों को घर के पास सुविधा देने के साथ ही समय और धन दोनों बचाएगा। मुख्यमंत्री ने 4884.21 लाख रुपये की (255.85 लाख के दो लोकार्पण और 4628.36 लाख रुपये के आठ शिलान्यास) दस योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जिला और प्रदेश विकास में नए आयाम रच रहा है। नकल विरोधी अध्यादेश के जरिए युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया जा रहा है। जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम नारायण पांडेय ने मुख्यमंत्री को अभिनंदन पत्र भेंट किया।
विज्ञापन



इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, रेखा देवी, नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, गोविंद वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला माहरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, पूर्व प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, गोविंद सामंत, कैलाश अधिकारी, त्रिलोक गिरी, हयात सिंह माहरा, नरेश करायत, हिमेश कलखुड़िया, शंकर खाती, पूर्व चेयरमैन प्रकाश तिवारी, डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी, एसपी देवेंद्र पींचा, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल आदि मौजूद रहे।


लक्ष्मण के वाहन को मिला पहला फिटनेस प्रमाणपत्र
चंपावत। संभागीय निरीक्षक कार्यालय शुरू होने के साथ ही काम भी प्रारंभ हो गया है। एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पहला फिटनेस प्रमाणपत्र लक्ष्मण सिंह के वाहन संख्या यूके 03 टीए/ 0491 को जारी किया गया जबकि सुरेश चंद्र पाल और पुष्पा जोशी को लर्निंग लाइसेंस जारी हुआ। संवाद

भाजयुमो ने रैली निकाल सीएम का जताया आभार
चंपावत। नकल विरोधी अध्यादेश लागू किए जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए रैली निकाली। चंपावत तिराहे से शुरू हो गोरलचौड़ मैदान तक निकाली गई रैली में खुली कार में मुख्यमंत्री धामी और सांसद अजय टम्टा ने भी शामिल हुए। सीएम ने कहा कि इस कानून से सरकार ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का काम किया है। अब नकल माफिया प्रदेश के भविष्य से खिलवाड़ नहीं कर सकेंगे। रैली में भाजयुमो के अलावा भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।


ये दो लोकार्पण हुए:
1. 110.90 लाख रुपये से धौन-दियूरी सड़क से आगर तोक तक पुनर्निर्माण और सुधारीकरण कार्य।
2. 144.95 लाख रुपये से खेतीखान-तपनीपाल सु़क पुनर्निर्माण और सुधारीकरण कार्य।
ये आठ शिलान्यास हुए:
1. 35 लाख से लोहाघाट के राजकीय पॉलीटेक्निक में महिला छात्रावास निर्माण।
2. 200 लाख से लोहाघाट के राजकीय पॉलीटेक्निक में बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण।
3.1800 लाख से चंपावत के राजकीय पॉलीटेक्निक भवन निर्माण।
4.1600 लाख से टनकपुर के राजकीय पॉलीटेक्निक भवन निर्माण।
5. 101.47 लाख रुपये से चंपावत के पॉलीटेक्निक परिसर तक एप्रोच रोड।
6. 357.95 लाख से चंपावत के डड़ाबिष्ट का हेलीपोर्ट।
7. 131.19 लाख से लोहाघाट के एबटमाउंट का हेलीपोर्ट।
8. 402.75 लाख से रीठा ढोलीगांव सड़क का सुधारीकरण-डामरीकरण।

सीएम की घोषणाएं:
1. लोहाघाट शहर के लिए सरयू पेयजल योजना के लिए डीपीआर बनाई जाएगी।
2. टनकपुर बनबसा में तत्काल ड्रेनेज प्लान बनाया जाएगा।
3. राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंगराबोरा को उच्चीकृत कर इंटर किया जाएगा।
4. लोहाघाट-पंचेश्वर सड़क के खीड़ी गांव से धौनी शिलिंग सड़क का सुधारीकरण।

चंपावत में संभागीय निरीक्षक कार्यालय का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें