कड़ाके की ठंड में चंपावत में अलाव में आग सेंकते लोग।
- फोटो : AMAR UJALA
मौसम के एकाएक करवट बदलने से तापमान में भारी गिरावट आ गई है। बुधवार को सुबह से आसमान बादलों से घिरा रहा। दोपहर करीब दो बजे बूंदाबांदी से चंपावत का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सिय तक गिर गया जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने से लोग ठंड से ठिठुरते रहे। प्रशासन ने चंपावत में तो अलाव की व्यवस्था की थी, लेकिन लोहाघाट में अलाव का बंदोबस्त नहीं होने से लोगों की दुश्वारी बढ़ी।