टनकपुर (चंपावत)। अग्निशमन केंद्र के कर्मियों ने मनिहारगोठ स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों को आपदा और उससे बचाव के संबंध में विभिन्न जानकारियां दी। एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर अग्निशमन केंद्र टनकपुर ने मनिहारगोठ स्थित मदरसा हुसैनिया प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को प्राकृतिक आपदा के संबंध में विभिन्न जानकारियां दी।
अग्निशमन केंद्र के कर्मियों ने बच्चों को आग, बाढ़, भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के संबंध में बताया। साथ ही विभिन्न आपदाओं से निपटने के तरीके एवं बचाव कार्यों की जानकारियां दी। इस दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा मॉकड्रिल कर बचाव एवं राहत कार्यों को दर्शाया गया। उक्त जानकारियां अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह, एसआई मोहन चंद्र भट्ट, फायरमैन मदन सिंह, प्रमोद सौन, भरत सिंह ने दीं।