फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 71 का चालान

Wed, 03 Apr 2024 09:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर क्षेत्र में यातायात को पटरी पर लाने के लिए पुलिस ने नए ट्रैफिक प्लान पर कार्य शुरू कर दिया है। मंगलवार से शुरू प्लान के तहत पुलिस टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन पर 71 वाहनों का चालान और चार पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। यातायात दबाव के दौरान भारी वाहनों को रोक-रोक कर नगर से होकर गुजरा जा रहा है।
विज्ञापन


एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया कि वर्तमान में मां पूर्णागिरि मेला का प्रमुख पड़ाव होने से वाहनों का दबाव होने के साथ ही पैदल जत्थे भी नगर से होकर गुजर रहे हैं। इस दौरान जाम की दिक्कत को दूर करने के लिए कार्य किया जा रहा है। खनन सामग्री से लदे वाहनों को रोक-रोक कर संचालित किया जा रहा है। जगह-जगह पुलिस टीमों ने यातायात नियमों को लेकर अभियान चलाया। टीम में एसएसआई के साथ एसआई नवल किशोर, दिलवर भंडारी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें