फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छैला ओ मेरी छबीली, ओ मेरी हेमा मालिनी...

Wed, 04 Oct 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
बाराकोट के लड़ीधुरा महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 यहां चल रहे छह दिनी लड़ीधुरा महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में अल्मोड़ा के कलाकारों ने धूम मचाई। कलाकारों ने छैला ओ मेरी छबीली, ओ मेरी हेमा मालिनी... कैले बजा मुरूली ओ बैना, ऊंचा नीचा..,कई कुमाऊंनी एवं गढ़वाली गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों झूमने के लिए मजबूर कर दिया। भारी ठंड के बावजूद भी दर्शक देर रात तक अपने स्थानों में झूमते रहे। 
विज्ञापन


मंगलवार की रात को आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य भवानी टम्टा और बलराज नेगी ने किया। इस मौके पर अल्मोड़ा विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के दल नायक देवेंद्र भट्ट के नेतृत्व में आए कलाकारों ने कुमांऊनी, गढ़वाली गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बंटोरी। गायक अमित गोस्वामी द्वारा प्रस्तुत गीत तू ही दुर्गा तू ही काली महिमा तेरी अपार, कैले बजा मुरूली ओ बैना, ऊंचा नीचा..., छैला ओ मेरी छबीली, ओ मेरी हेमा मालिनी...में दर्शक खूब थिरके। देवेद्र भट्ट ने फूलदेई झूमा देवी.. की शानदार प्रस्तुति दी। बलराज नेगी व सुनीता पंवार ने फिल्म घर जमाई के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए। 
इस मौके पर सुनील पांडेय, नरेंद्र अधिकारी, प्रकाश राय, संजय जोशी, रोहित पांडेय, मालती देवी, अमर नाथ, आनंद प्रकाश, पीपी मिश्रा, महेश अधिकारी, प्रहलाद सिंह अधिकारी, थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल मौजूद रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, प्रकाश अधिकारी, राजू अधिकारी,  लोकमान सिंह, प्रदीप ढेक, रितेश वर्मा, मंजू बाला,  महेंद्र सिंह, नंदा बल्लभ बगौली, दुर्गेश जोशी ने सभी का स्वागत किया।  
विज्ञापन


घड़ा फोड़ प्रतियोगिता में शोभा अधिकारी ने बाजी मारी 
लोहाघाट (चंपावत)। लड़ीधुरा महोत्सव में शीला जोशी मेमोरियल घड़ा फोड़ प्रतियोगिता में शोभा अधिकारी ने पहला, ललिता अधिकारी ने दूसरा, कुसुम अधिकारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस में पृथ्वी कनौजिया, कनक अधिकारी, अदिती बिष्ट पहले तीन स्थान में रही। स्व. कल्याण सिंह अधिकारी मेमोरियल झोड़ा प्रतियोगिता में बाराकोट ग्राम सभा प्रथम व काकड़ द्वितीय स्थान में रहा।
 स्व.राम दत्त राय मेमोरियल हॉफ मैराथन में  पंकज कुमार ने पहला, दीपक अधिकारी ने दूसरा, अंकित सिंह मेहरा तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कुसुम गोस्वामी, विनीता गोस्वामी, अंजलि गोस्वामी पहले तीन स्थान में रही। राम सिंह मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के एक में  रमेश जोशी विजेता और राजेंद्र अधिकारी उपविजेता, युगल में  नवीन जोशी, प्रदीप ढेक विजेता व अरुण कुमार बंसल, राजेंद्र अधिकारी उपविजेता रहे। जूनियर वर्ग के एकल में सौरभ ओली विजेता व ऋषद कन्नौजिया उपविजेता रहे।  युगल में  अक्षत वर्मा, यश मेहरा विजेता व रजत अधिकारी, मनीष अधिकारी उपविजेता रहे। 
जगत सिंह अधिकारी, मोहन सिंह ढेेक मेमोरियल स्सा कसी प्रतियोगिता में काकड़ गांव की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में काकड़, बाराकोट, पम्दा, बाराकोट बाजार व राधाकृष्ण कमेटी बाराकोट ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में काकड़ विजेता व बाराकोट बाजार उपविजेता रही।  प्रतियोगिताओं के आयोजन में मनोज वर्मा, मुकेश वर्मा, गिरीश अधिकारी, डा. कृष्णा अधिकारी, बसंत वर्मा, नमन जोशी, देवेश जोशी, हिमॉशु जोशी, देवकी अधिकारी, कैलाश चन्द्र, प्रकाश राम, सौरभ नाथ, राधे कृष्ण कमेटी के सदस्यों ने सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें