फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुख्ता हो इंसिडेंट रिस्पोंस सिस्टम

Tue, 21 Jun 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आपदा से निपटने में कतई हीलाहवाली न करने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आपदा राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने आपदा के वक्त तत्काल राहत के कदम उठाने की हिदायत दी। किसी भी हालत में इंसिडेंट रिस्पोंस टाइम दो घंटे से ज्यादा न हो।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डा.अहमद इकबाल ने बताया कि जिले में बंद मार्ग को खोलने के लिए टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर हर 15 किलोमीटर में जेसीबी और दूसरे जरूरी उपकरण रखे गए हैं।

एनएच खंड, लोक निर्माण विभाग, एडीबी सहित विभिन्न एजेंसियों को तत्काल रोड खोलने के लिए सभी उपाय करने को कहा गया है। नाले-गधेरों के पास बने मकानों का चिन्हिकरण कर सुरक्षा उपाय करने के एडीएम और एसडीएम को निर्देश दिए गए। आपदा के नजरिए से संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करने और इस काम में पंचायत प्रतिनिधियों से भी सहयोग लेने को कहा गया। नाली में पानी का बहाव ठीक करवाने के सीडीओ और डीडीओ को हिदायत दी। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीडीओ हरगोविंद भट्ट, एडीएम जेएस राठौर आदि थे।
विज्ञापन


भारी बारिश का पूर्वानुमान, जिले में दो दिन का अलर्ट
चंपावत। मौसम विभाग ने चंपावत जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इसके मद्देनजर जिले में अलर्ट घोषित किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद जिले में अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। आपदा राहत की टीमों और नदी एवं उसके आसपास के इलाकों में विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें