फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा दिवस मनाया

Mon, 31 Jul 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा (चंपावत)। 
विज्ञापन
प्रतिभा दिवस मनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। जीजीआईसी में सोमवार को प्रतिभा दिवस मनाया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। प्रभारी प्राचार्या रंजना चंद ने शुभारंभ किया। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं की छिपी प्रतिभाओं का संवर्धन होता है।  
विज्ञापन


सीईओ के निर्देश पर यहां जीजीआईसी में प्रतिभा दिवस का आयोजन कर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें निबंध, सुलेख, चित्रकला, खेलकूद मुख्य रहीं। निबंध प्रतियोगिता में नवीं की रितिका कार्की, दसवीं की आरती शाह, दीपिका क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहीं।

चित्रकला में दसवीं की दीपिका, नवीं की गुंजन जोशी, 12वीं की निशा मुरारी ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। सुलेख में दसवीं की काजल कुमारी ने प्रथम, दसवीं की नीलम मेहरा ने दूसरा, 11वीं की मीना कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहां शिक्षिका मीनाक्षी विश्वकर्मा, मंजू थापा, कल्पना धामी, तारा नेगी, गीता चंद, रेखा जोशी, प्रेमलता पंत, जीवन सिंह नेगी, प्रभाकरण चंद्र, गणेश चंद, पार्वती चंद, माया पंत, रवि पचौली आदि ने सहयोग दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें