फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया सेना दिवस

Sun, 15 Jan 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
सेना दिवस पर बनबसा छावनी में मौजूद पूर्व सैनिक,वीर नारियां और छावनी के अधिकारी । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

सेना छावनी में रविवार को सेना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सेना छावनी बनबसा और 23 मराठा लाइट इनफैंट्री के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल कुलदीप कुमार ने वीर नारियों को सम्मानित किया। 
विज्ञापन

बनबसा स्थित 23 मराठा लाइट इनफैंट्री में कर्नल कुलदीप कुमार की अध्यक्षता और नायब सूबेदार (शिक्षा) महेंद्र प्रसाद के संचालन में सेना दिवस मनाया गया। कर्नल कुलदीप कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बताया कि सेना दिवस के उपलक्ष्य पर वीर नारियों और गौरव सेनानियों को सम्मानित करने की परंपरा है। पूर्व सैनिकों ने कैंटीन में काउंटर बढ़ाने, कमल पथ से ईसीएचएस तक वाहन की व्यवस्था करने, छुट्टी के दिन पूर्व सैनिकों को एटीएम तक जाने की अनुमति देने की मांग रखी। कर्नल कुमार ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निदान का भरोसा दिया। इस मौके पर शहीद विधवा सरस्वती चंद, लक्ष्मी देवी, मंदोदरी देवी, नीमा देवी, सुनीता देवी, राधा देवी, सरस्वती देवी और शहीद की मां लक्ष्मी देवी को शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उपकमान अधिकारी ले. कर्नल मनीष तिवारी, सूबेदार मेजर सुधीर लाड, पूर्व सैनिक कल्याण समिति बनबसा के अध्यक्ष कै. भानी चंद, सचिव कै. मोहन चंद, कै.नंदन सिंह, कै. रामचंद्र भट्ट के अलावा सेना छावनी, 23 मराठा के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें