चंपावत। क्षेत्र के दूरस्थ गांव क्वारसिंह में सीडीओ डॉ. जीएस खाती ने रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, रोजगार, कृषि आदि से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले मार्ग के डामरीकरण की मांग प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन
इसके अलावा बिजली आपूर्ति की समस्या रखे जाने पर सीडीओ ने क्षेत्र में सोलर लाइट लगाने के साथ ही एक सप्ताह के भीतर नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने भी ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
वहां प्रधान क्वारसिंह मुकेश नेगी, मां दुर्गा मंदिर समिति के प्रधान पंडित मथुरा दत्त जोशी, दुर्गा मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष घनश्याम जोशी, पूर्व प्रधान इंद्रदेव जोशी, प्रधान छतकोट रेखा बोहरा आदि थे। संवाद