फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने पाटी में किया मत्स्य तालाबों का निरीक्षण

विज्ञापन
पाटी में बनाए गए मत्स्य तालाब का निरीक्षण करते सीडीओ आरएस रावत। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। सीडीओ आरएस रावत ने विकासखंड पाटी का भ्रमण कर यहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ने पाटी ग्राम पंचायत में जिला योजना से बनाए जा रहे मत्स्य तालाबों का निरीक्षण किया। महिला समूहों और प्रवासियों को स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ ने मनरेगा के तहत बनाए जा रहे गौशाला, सीसी मार्ग, सिंचाई हौज, पेयजल टैंक, फसल सुरक्षा दीवार, पुराने पुलों का जीर्णोद्धार आदि कार्यों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मंजू पचौली का कहना था कि ग्राम पंचायत पाटी ब्लॉक मुख्यालय व बाजार क्षेत्र की ग्राम पंचायत है। यहां स्वरोजगार के कई अवसर हैं। यदि सरकारी विभागों की ओर से महिला समूहों, प्रवासियों को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाए तो गांव को मॉडल के रूप में विकसित किया जा सकता है। इस मौके पर बीडीओ डॉ.अमित ममगांई, चंद्रशेखर भट्ट, शेखर जोशी, अनिल गहतोड़ी, रमेश पाटनी, प्रदीप पचौली, संजीव कुमार, अभिनेंद्र कुमार, नवीश पचौली, गोपेश पचौली, हेम शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें