चंपावत के नवागत सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत के सीडीओ (मुख्य विकास अधिकारी) की कुर्सी 16 महीने बाद भरी गई। उत्तरकाशी के परियोजना निदेशक पद से पदोन्नत होकर आए राजेंद्र सिंह रावत ने इस पद का कार्यभार संभाल लिया है। चार्ज लेने के बाद उन्होंने विकास भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से परिचय लिया और योजनाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि विकास का लाभ सबसे पिछड़े व दूरस्थ गांव के साथ निचले स्तर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरत प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने वाली योजनाओं का कारगर क्रियान्वयन है। विकास भवन में एपीडी विम्मी जोशी, आरएस सामंत ने नवागत सीडीओ का स्वागत किया। फरवरी 2019 से रिक्त रहे सीडीओ का अतिरिक्त कार्यभार एडीएम टीएस मर्तोलिया के पास था।