चंपावत। चंपावत जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) बनने से गंभीर मरीजों का इलाज आसान होगा। करोड़ो की लागत से बनने वाले सीसीयू से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। जिला अस्पताल परिसर में 50 बेडेड सीसीयू का निर्माण कार्य करी 20.22 करोड़ की लागत से ब्रिडकुल कर रहा है। सीसीयू का निर्माण पूरा होने के बाद गंभीर मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा।
अस्पताल में चिकित्सकों के लिए जगह की काफी कमी है। ऐसे में उन्हें भी काफी राहत मिलेगी। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि 50 बेडेड सीसीयू के लिए जरूरी उपकरण और जरूरी स्टॉफ की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि निर्माण पूरा होने के बाद इसके संचालन की जल्द कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि सीसीयू भवन के बेसमेंट में पार्किंग, एनेस्थेटिक, चिकित्सक कक्ष समेत अन्य कक्षों का निर्माण किया जा रहा है। संवाद