टनकपुर में चौराहों पर लगे सीसी कैमरों को दुरूस्त करते तकनीशियन।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी के लिए लगे खराब सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत और बेकार हो चुके कैमरों को बदलने का काम शुरू हो गया है। पुलिस की देखरेख में तकनीशियनों की टीम तीसरी आंख की व्यवस्था ठीक करने में जुट गई है।
आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने शहर के राजाराम चौराहा, तुलसीराम चौराहा, जगन्नाथ चौराहा, पीलीभीत चुंगी चौराहा, चड्डा चौराहा और पिथौरागढ़ चुंगी चौराहे पर करीब 23 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इनमें से ज्यादातर कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिस कारण आपराधिक गतिविधियों से पुलिस की नजर हटी हुई थी। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस की निगरानी में तकनीशियनों की टीम खराब कैमरों की मरम्मत और बेकार हो चुके कैमरों को बदलकर व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी है। जल्द व्यवस्था को दुरुस्त कर तीसरी आंख से आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।