विधानसभा चुनाव के दौरान अंग्रेजी और देशी शराब की बिक्री पर नजर रखे जाने के लिए शराब की दुकानों में सीसीटीवी लगाने का काम शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय में अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों में सीसीटीवी लगने शुरू हो गए हैं। इसका बाकायदा रिकार्ड रखा जा रहा है। हालांकि शराब की दुकान में पूर्व से ही सीसीटीवी लगाने की व्यवस्था है, लेकिन जिले की अधिकांश दुकानों में इस नियम की अनदेखी की जाती रही है। विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता जारी होने के बाद निर्वाचन आयोग की ओर से शराब की बिक्री पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए गए।