फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्मेटिक सामान के साथ एक युवक पकड़ा

Wed, 17 May 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा
विज्ञापन
पकड़े गए सामान के साथ तस्तकर व एसएसबी के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एसएसबी ने नेपाल से आ रहे एक युवक को तस्करी कर ला रहे थर्डकंट्री के कास्मेटिक सामान के साथ पकड़कर कस्टम के सुपुर्द किया है। पकड़े गए सामान की अनुमानित कीमत साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक है।
मंगलवार रात एसएसबी 57वीं वाहिनी डी कंपनी के कमांडर हरदत्त सिंह (इंस्पेक्टर) के नेतृत्व में एएसआई खुशाल सिंह, एचसी विशंभर दयाल और सोहन सिंह, कांस्टेबल महावीर प्रसाद, अरुण करिओड्रा, विनोद कुमार, देवेंद्र सिंह यादव नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग पर थे। इसी बीच रात्रि 3.20 बजे भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या 803/10 के पास नेपाल से भारतीय सीमा पर प्रवेश करने वाले एक युवक को रोका तो उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन एसएसबी जवानों ने उसे धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास से बड़ी मात्रा में थर्डकंट्री का कास्मेटिक सामान बरामद हुआ। एसएसबी डी कंपनी के कमांडर ने बताया कि आरोपी को मय सामान खटीमा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट एलपी उपाध्याय ने बताया पकड़े गए थर्डकंट्री के कास्मेटिक सामान की कीमत 5 लाख 64 हजार 872 रुपये है। बताया कि उक्त सामान के साथ पकड़ा गया आरोपी बनबसा पंपापुर निवासी पुष्कर चंद है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें