26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में पूर्व फौजी हिस्सा नहीं लेंगे। पूर्व सैनिक संगठन ने बुधवार को बहिष्कार करने का ऐलान किया। कहा कि वन रैंक, वन पेंशन की मांग पूरी नहीं होने के चलते संगठन ने ये कदम उठाया है।
पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन भैरव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व फौजियों ने हिस्सा नहीं लेने का ऐलान किया। कहा कि अब तक एक रैंक, एक पेंशन की मांग पर उनके साथ छलावा होता रहा है। इस मांग को लेकर यूनीफाइड एक्स सर्विसमैन संगठन दिल्ली में आंदोलन कर रहा है। पूर्व फौजियों ने यूनीफाइड संगठन के आंदोलन को समर्थन देने का निर्णय लिया। वन रैंक, वन पेंशन की घोषणा को मूत्र रूप नहीं देने के विरोध में कारगिल दिवस को नहीं मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व फौजियों के कई अन्य मसलों पर चर्चा हुई।
बैठक में रिटायर्ड कर्नल सुरेश अधिकारी, स्क्वाडन लीडर एमसी शर्मा, कैप्टन बिंदु सिंह मौनी, सुंदर सिंह, बालादत्त, दुर्गा दत्त, चंद्र सिंह, दयाल फर्त्याल, दीवान सिंह महरा, प्रेम राम, दीवान सिंह आदि ने विचार रखे।