फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब कार्डों को आधार लिंक करने के निर्देश

Thu, 13 Oct 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के समाज कल्याण विभाग में अब तक 54 प्रतिशत आधार कार्ड लिंक हो चुके हैं। मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी बैंक खातों, समाज कल्याण, मनरेगा, जॉब कार्डों को आधार लिंक करने के लिए दूरस्थ गांवों में कैंप लगाने के निर्देश दिए। इसके लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को न्याय पंचायतवार नामित कर जिम्मेदारी सौंपने को कहा गया। साथ ही आधार लिंक करने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग में कार्यक्रम निदेशक हरगोविंद भट्ट ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 12627 के सापेक्ष 6520, विधवा पेंशन में 4924 के सापेक्ष 2645, विकलांग पेंशन में 1932 के सापेक्ष 971 खातों को आधार कार्ड से लिंक कर दिया गया है। लाभार्थियों के 90 प्रतिशत सीबीएस खाते खोले गए हैं।

88 प्रतिशत आधार फीडिंग करने के साथ ही अब तक कुल 71867 आधार फीडिंग की जा चुकी है। पीएम मुद्रा योजना में खोले गए 228 खाते में 5.17 करोड़ का कर्ज दिया गया है। पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना में 74, पीएम सुरक्षा बीमा योजना में 155, जनधन योजना में 22 और स्टार्टअप इंडिया में 3 लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें