फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, लोनिवि सुपरवाइजर समेत तीन घायल

Sat, 13 May 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुमौद के पास एक कार खाई में गिर गई। दुर्घटना में लोक निर्माण विभाग के सुपरवाइजर समेत तीन लोग घायल हो गए।  

शनिवार को लोक निर्माण विभाग पिथौरागढ़ में तैनात सुपरवाइजर केपी गुप्ता अपने परिवार के साथ अपने घर विहार से पिथौरागढ़ जा रहे थे। करीब पौने पांच बजे लोहाघाट से 12 किमी दूर गुमौद के पास पहुंचते ही उनकी मारूती कार वाहन संख्या यूके05/0951 अनियंत्रित होकर करीब 22 फीट नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना में सवार केपी गुप्ता, उनकी पत्नी सुनीला देवी (48) और पुत्र श्याम (19) घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों खाई से निकाला। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गिरीश ढेक, महासचिव अनिल जोशी ने घायलों को खाई से निकालने में मदद करने के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी। आपात चिकित्सा सेवा के ईएमसी वीरेंद्र सिंह, गोविंद तिवारी ने मौके पर ही घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद घायलों को विभागीय वाहन से घायलों को पिथौरागढ़ ले जाया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें