फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सूखीढांग के पास धू धू कर जली कार, बाल बाल बचा परिवार

Fri, 03 May 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
हाइवे पर कार में लगी आग को बुझाता दमकल कर्मी।
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सूखीढांग से करीब तीन किमी नीचे हाइवे पर एक कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार दंपती और बच्चों ने कार से निकलकर जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पिथौरागढ़ के विजडम स्कूल के पास निवासी चंद्रशेखर उपाध्याय अपनी कार से देहरादून से पिथौरागढ़ आ रहे थे। कार में उनका पुत्र जितेंद्र उपाध्याय, पत्नी महेश्वरी, पुत्री प्रीति सवार थे। चल्थी चौकी के एसआई नरेश मेहरा ने बताया कि कार सवार शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे देहरादून से चले और शाम को करीब 4:40 बजे जैसे ही सूखीढ़ांग के करीब पहुंचे अचानक कार में आग लग गई। कार को किनारे कर दंपती और बच्चे कार से निकल आए। देखते ही देखते आग धू धू कर जलने लगी। सूचना पर फायर ब्रिगेड के अर्जुन सिंह, कृष्णा, सुभाष, पंकज आदि ने आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें