फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: स्वाला मंदिर के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

Thu, 13 Jun 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पिथौरागढ़- टनकपुर एनएच पर स्वाला मंदिर के पास ब्रेक फेल होने से एक कार अनियंत्रित हो गई। चालक ने सूझ बूझ दिखाते हुए कार को पहाड़ी से टकरा दिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। इससे एक ही परिवार के पांच लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार यूके04 वाई 4520 खेतीखान से रुद्रपुर जा रही थी। स्वाला मंदिर के पास कार का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने सूझूबझ से काम लेते हुए कार को पहाड़ी से टकरा दिया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गईष कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोट आई। मौके पर पहुंचे मंच के नायब तहसीलदार शंकर सिंह ने परिवार के सदस्यों को कार से बाहर निकाला। यहां रमेश जोशी, विनोद बडेला आदि ने घायलों की मदद की। इस दौरान चंपावत से टनकपुर जा रहे पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने दुर्घटनाग्रस्त कार सवार परिवार के सभी सदस्यों को अपने वाहन से टनकपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें