फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाट में सरयू नदी में गिरी कार, एक की मौत 

Thu, 28 Dec 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग में घाट के पास सरयू नदी में गिरी स्कार्पियो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में घाट के पास हल्द्वानी से पिथौरागढ़ को जा रही स्कॉर्पियो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सरयू नदी में गिर गई। हादसे में सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों उपचार के लिए 108 से पिथौरागढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक ने रास्ते पर ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही स्कॉर्पियो कार (जेके 21/9006) घाट में पंप हाउस के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे सरयू नदी में जा गिरी। धारचूला निवासी जगदीश सिंह के बेटे संदीप कुमार (46) व राजीव (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नदी से निकाल कर आपात सेवा 108 से पिथौरागढ़ भेजा गया।

 इनमें से राजीव ने पिथौरागढ़ ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद घायलों को नदी के पास से निकालने में घाट चौकी प्रभारी अर्जुन, चीता मोबाइल के राकेश रौंकली, हरीश, नारायण दत्त के अलावा ग्रामीणों ने सहयोग किया।
विज्ञापन


पोखरी में कार खाई में गिरी, एक घायल
लोहाघाट/पाटी (चंपावत)। लोहाघाट-पाटी मोटर मार्ग में पोखरी के पास कार के गहरी खाई में गिरने से कार में सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घायल को आपात चिकित्सा सेवा 108 के जरिये लोहाघाट अस्पताल में दाखिल किया गया। थानाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को लोहाघाट से करीब 20 किमी दूर अपरान्ह करीब चार बजे पाटी विकासखंड के बिसारी निवासी भगवती प्रसाद (38) पुत्र गंगादत्त अपनी आल्टो कार (यूके03ए-7545) से चंपावत से पाटी को जा रहे थे।


इसी दौरान एकाएक पोखरी के पास कार बेकाबू होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे जगत सिंह ने कार को गिरता देख खाई में जाकर घायल को निकाकर 108 के जरिये लोहाघाट सीएचसी भेजा गया। सीएचसी के डॉ.मंजीत सिंह ने बताया कि घायल भगवती के सिर और हाथ में चोंटे आई हैं। उसका दाहिना हाथ टूट गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें