फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल, दो की हालत गंभीर

Sun, 09 Jul 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में ​शिवालय पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बागेश्वर से चंपावत जा रही एक कार शिवालय मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस और दमकल टीम ने घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बागेश्वर से चंपावत जा रहे लोगों की कार शनिवार रात करीब 10 बजे लोहाघाट शिवालय पुल के पास अनियंत्रित होकर 20 मीटर नीचे लोहावती नदी में गिरकर किनारे पर अटक गई। राहत की बात रही कि कार अटक गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना में मंडलसेरा (बागेश्वर) निवासी कार चालक कमल सिंह, गौरव कार्की, संजय सिंह, गगन सिंह और सितारगंज निवासी करण राठौर चोटिल हो गए।
सूचना पर थाना प्रभारी मनीष खत्री, एसआई हरीश प्रसाद, प्रभारी एफएसओ जगदीश तिलाड़ा के नेतृत्व में पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। भारी बारिश के बीच कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को नदी से निकालकर 108 के जरिये लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज कर रहे डॉ. करन ने बताया कि तीन घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

सभी घायलों को रात में ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। तहसीलदार विजय गोस्वामी और राजस्व उपनिरीक्षक राकेश पंगरिया ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। बचाव दल में हेड कांस्टेबल ललित रावल, लाल सिंह, सुरजीत सिंह, मदन नाथ, राजेश खर्कवाल, चंचल सिंह, अशोक पुरी, दीपक रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें