फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हनुमानगढ़ी-नायकगोठ मार्ग पर गड्ढों से लोग परेशान

Sun, 09 Jul 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा चुंगी तिराहे के पास हनुमानगढ़ी से नायकगोठ संपर्क मार्ग और नायकगोठ से पूर्णागिरि मार्ग संपर्क मार्ग पर कई जगह गड्ढों से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। इस मार्ग से नायकगोठ और बोरागोठ की बड़ी आबादी जुड़ी है। वहीं आपातकालीन सेवा का अग्निशमन केंद्र भी इसी मार्ग है। आग लगने की घटना पर अग्निशमन वाहन को भी इस गड्ढायुक्त सड़क से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन







इन दिनों बरसात में गड्ढे जलमग्न होने से और ग्रामीणों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। नायकगोठ की ग्राम प्रधान भवानी देवी ने बताया कि मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए गत वर्ष लोनिवि की ओर से डीएम को जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि में आगणन भेजा गया था जो अब तक मंजूर नहीं हो पाया है।







ग्राम प्रधान के अलावा बीडीसी सदस्य विकास धामी, ग्रामीण मदन सिंह, राजेंद्र सिंह, विशाल सिंह, दीपक सिंह विट्ठल, सुजीत सिंह उर्फ चौधरी, विनोद सिंह, त्रिभुवन सिंह, नारायण सिंह आदि लोगों ने लोनिवि से जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि में मिले बजट से इस मार्ग का जीर्णोद्धार कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
















थल-सातशिलिंग सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे







थल (पिथौरागढ़)। जिला मुख्यालय को बेड़ीनाग, पांखू, मुनस्यारी आदि जगहों से जोड़ने वाली थल-सातशिलिंग सड़क बदहाल है। जिले की व्यस्त सड़कों में शामिल होने के बावजूद इसकी सुध नहीं ली जा रही है। करोड़ों की धनराशि खर्च करने के बाद भी सड़क को आज तक गड्ढामुक्त नहीं किया जा सका है। लोनिवि पिथौरागढ़ के अंतर्गत इस सड़क पर हर साल पैचवर्क भी किया जाता है। बावजूद इसके सड़क पर जहां-तहां गड्ढे बने हुए हैं। थल में पानी के धारे के पास जर्जर हो चुकी इस सड़क पर बने गड्ढे में पानी लबालब भरा हुआ है। सात शिलिंग तक इस सड़क पर जहां-तहां गड्ढे बने हुए हैं। शिव भूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू सामंत और महासचिव मदनमोहन उपाध्याय ने जिला मुख्यालय को बड़ी आबादी से जोड़ने वाली इस मुख्य सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें