बाराकोट में पैराफिट में टकराई कार। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। मंगलवार को बनबसा से पिथौरागढ जा रही कार यूके 06 एएल 9759 बाराकोट में अनियंत्रित होकर क्रॅश बैरियर से टकरा गई। दुर्घटना में वाहन को नुकसान पहुंचने के साथ वाहन में चालक विजय जोशी (45), अरुण कुमार (50), मंजू देवी (45), बिशन (36), लक्ष्मी (28), रियांश (6), मोहनी (62) और आरती (18) घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों और बाराकोट चौकी एसआई हरीश प्रसाद की मदद से सभी घायलों को दुर्घटना स्थल से उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉ. बीना मेलकानी और फार्मासिस्ट मुकुल राय ने घायलों का इलाज किया। चिकित्सक ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। चौकी प्रभारी एसआई हरीश प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना का कारण वाहन का अनियंत्रित होना है। संवाद