फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच में खाई में लुड़कने से बाल-बाल बचा कैंटर

विज्ञापन
ला हादसा:निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग में आठवें मील के पास तकनीकी खामी आने से खाई में जाने से बाल-ब? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर बुधवार को एक हादसा होते-होते टला। पिथौरागढ़ से टनकपुर जा रहा एक कैंटर (यूके 05सीए/1760) में आठवें मील के पास तकनीकी खराबी आने से असंतुलित हो गया। खाई में लुढ़कते - लुढ़कते बचा। ड्राइवर मुन्ना ने बताया कि कैंटर में वायरिंग शार्ट हो गई। जिससे कैंटर खाई में जाते-जाते बचा। अलबत्ता इस जगह पर एक वाहन के निकलने लायक जगह होने से आवाजाही पर असर नहीं पड़ा। करीब चार घंटे बाद कैंटर को रोड से हटाया जा सका। ब्यूरो
विज्ञापन

कटिंग के चलते लग रहा लंबा जाम, लोग परेशान
चंपावत। निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर बुधवार को दिनभर वाहनों को जाम झेलना पड़ा। रोड कटिंग के काम से चल्थी और बेलखेत में डायवर्जन से मुसाफिरों को तीन किमी की अतिरिक्त दूरी और 30 मिनट का ज्यादा समय लग रहा है। वहीं स्वांला की पहाड़ी की कटिंग से लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ रहा है। बुधवार को दिन भर में सात बार में कुल तीन घंटे से अधिक जाम लगा। इसके चलते वाहनों की लंबी कतार लगने के साथ मुसाफिरों को भारी दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें