लोहाघाट आईटीबीपी में पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनते कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव।
- फोटो : LOHAGHAT
अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त जवानों और अधिकारियों को छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी की कैंटीन की सुविधा दी जाएगी। उन्हें लाने और ले जाने के लिए आईटीबीपी वाहन की व्यवस्था करेगा। पूर्व सैनिकों की बैठक में कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव ने कई पूर्व सैनिकों की पेंशन व अन्य समस्याओं का समाधान किया।
कमांडेंट ने बताया कि आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसफ, बीएसएफ और सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को हर महीने की 10 तारीख को कैंटीन सुविधा दी जाएगी जिन्हें लोहाघाट बस स्टैंड से वाहिनी तक लाने और वापस छोड़ने के लिए वाहिनी वाहन उपलब्ध कराएगी। बैठक में उप सेनानी वीरेंद्र सिंह, सहायक सेनानी मोहित वर्मा, सूबेदार ठगेंदर सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो