फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत-लोहाघाट में कैंडल मार्च निकाला

Thu, 27 Apr 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
सुकमा में शहीद अर्द्घसैनिक बलों को कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्घांजलि देते चंपावत के पुलिस अधिकारी और नागरिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को पुलिस और व्यापारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर कैंडल मार्च निकाला। मोटर स्टेशन में बृहस्पतिवार शाम को पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रयाग सिंह कफलिया के नेतृत्व में पुलिस और व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन


कोतवाल बीसी शर्मा, चौकी इंचार्ज जगत सिंह सामंत, एएसआई ज्योति प्रकाश, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष हेमेश कलखुड़िया, व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, महामंत्री नवल जोशी, दीपक लारा, कमल राय, भगवत राय, श्याम नारायण पांडेय, गौरव पांडेय सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

लोहाघाट में बुधवार रात को क्षेत्र के युवाओं ने वीर कालू सिंह माहरा चौक में एकत्र हो नक्सली हमले की निंदा की। इस मौके पर इंदर ढेक, दीपक फर्त्याल, नीरज पचौली, नवनीत गहतोड़ी, रोबिन मेहता, शुभम चौधरी, विजय चौधरी, मनोज राय, जीवन बोहरा, पंकज बोहरा, उमेश जोशी, मयंक गहतोड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें