उत्तराखंड राज्य निर्माण के दौरान रामपुर तिराहा कांड में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्घांज?
- फोटो : LOHAGHAT
चंपावत/लोहाघाट। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने कैंडल मार्च निकालकर रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। चंपावत के मोटर स्टेशन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष मोमबत्ती जला कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रमुख राज्य आंदोलनकारी बसंत सिंह तड़ागी, शंकर दत्त पांडेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, नारायण सिंह महर, श्याम पांडेय, ललित गोस्वामी, हरीश चौधरी, सुधीर साह, डीके पांडेय, अमरनाथ सक्टा, सभासद रोहित बिष्ट आदि रहे।
लोहाघाट में आंदोलनकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कालू सिंह चौराहे से होकर स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार, मीना बाजार, शहीद स्मारक तक के कैंडल मार्च निकाला। वहां शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रमुख राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट नवीन मुरारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों ने अहम भूमिका निभाई लेकिन राज्य गठन के दो दशक बाद भी राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं के अनुरूप राज्य का सम्यक विकास नहीं हो सका।
राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी ने कहा कि शहीद आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान जीवन मेहता, जीवन गहतोड़ी, जोगा सिंह, अनिल जोशी, भूपेश देव आदि रहे।