फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्री के ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
दिवंगत पुत्री के ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर टनकपुर सीएम कार्यालय के समीप धरने पर बै? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पति और ससुरालियों की गिरफ्तारी के लिए मृतका के मायके वालों ने सोमवार को दूसरे दिन भी सीएम कैंप कार्यालय के पास बेमियादी धरना दिया। उन्हें मनाने के लिए धरना स्थल पहुंचे एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के आश्वासन और अनुरोध को परिजनों ने ठुकरा दिया।
विज्ञापन

शारदा चुंगी निवासी मीना सागर की पुत्री सुषमा का विवाह आठ माह पूर्व यूपी के युवक से हुआ था। बीमारी के बाद पिछले माह उसका निधन हो गया था। मृतका की मां का आरोप है कि ससुरालियों की लापरवाही से उनकी पुत्री की मौत हुई है। इसलिए उन्होंने अपनी पुत्री के पति, ससुरालियों के खिलाफ टनकपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया।
नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रविवार से सीएम कार्यालय के पास धरना दिया जा रहा है। महाबोधिसत्व मिशन के नगर अध्यक्ष घासी राम, महामंत्री राकेश वाल्मीकि, गोरक्षा गोवाहिनी सनातन के प्रदेश महामंत्री दानिश, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जनकल्याण समिति के अध्यक्ष एसके सेन, महामंत्री राम चंदर, विक्रम सिंह, दमयंती शर्मा, जब्बार अली, शकीला ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन की बात दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें