चंपावत के अमोड़ी में जागरूकता रैली निकालती एनएसएस शिविरार्थी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। अमोड़ी डिग्री कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन शिविरार्थियों ने अमोड़ी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण स्वच्छता, पॉलीथिन उन्मूलन जन जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने बाजार में सफाई कर कूड़ा जलाया गया। बैनर, नारों एवं गीतों के माध्यम से सभी को जागरूक किया।
शिविर के दूसरे सत्र में हेल्थ वेलनेस सेंटर में स्वयंसेवकों की स्वास्थ्य काउंसलिंग की। इस दौरान स्वयंसेवकों की रक्तचाप जांच, शुगर जांच की गई। डॉ. सिद्धेश्वर सिंह ने राज्य में पलायन की रोकथाम में युवाओं की भूमिका को अहम बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजना सिंह ने संचालन किया।
इधर जीआईसी खेतीखान के छात्रों गोशनी गांव में चल रहे एनएसएस शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को कोरोना महामारी से बचाव की जानकारियां दीं। कार्यक्रम अधिकारी कवींद्र सिंह बर्फाल के निर्देशन में संचालित शिविर में ग्रुप कमांडर नितेश मनराल के नेतृत्व में सरदार पटेल, विवेकानंद, सरदार भगत सिंह दल के स्वयंसेवकों ने रास्तों, नौलों की सफाई कर झाड़ियों का कटान किया। बौद्धिक सत्र में डॉ. दिवाकर भट्ट ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। मुकुल सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी रहे। दिनेश चम्याल आदि ने सहयोग दिया।