फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों को जागरूक करने को चले अभियान

Sat, 17 Oct 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महाविद्यालय में गोष्ठी हुई। प्राचार्य डा.सीडी सूंठा की अध्यक्षता और जागरूकता अभियान की कैंपस की एबेंसडर डा.पल्लवी मिश्रा के संचालन में हुई गोष्ठी में जागरूकता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा.एमपी जोशी ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत पहली जनवरी 2016 को 18 वर्ष पूरा करने वालों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के अलावा नामावली में संशोधन कराए जा रहे हैं।

बबीता भट्ट, नेहा महर, विकास गिरि, मनोज जोशी, मधुसूदन जोशी आदि छात्र-छात्राओं ने नए वोटरों को जोड़ने के लिए वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम की जरूरत बताई। इस मौके पर डा.सुमन कुमारी, डा.धीरज खाती, डा.बीके जोशी, डा.सरस्वती बिष्ट, डा.तनुजा बिष्ट, गौरव पांडेय, पंकज गिरि, योगेश पुनेठा आदि मौजूद थे। चंपावत जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदेय स्थलों पर रविवार को विशेष शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें