खेतीखान में आयोजित बहुदेश्यीय जन सुविधा शिविर में लोगों को जानकारियां देते विभागीय कर्मी।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। समाज कल्याण विभाग की ओर से खेतीखान में बहुउद्देश्यीय जनसुविधा शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई लोगों के विभिन्न प्रमाणपत्र स्वीकृत कर किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत के निर्देशन में बुधवार को आयोजित जनसुविधा शिविर में समाज कल्याण के साथ स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, श्रम विभाग आदि की ओर से स्टाल लगाए गए। इनमें समाज कल्याण विभाग की ओर से छह वृद्धावस्था, चार विधवा, दो दिव्यांग यूआईडी स्वीकृत किए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 दिव्यांगों को प्रमाणपत्र जारी किए गए। उद्यान, कृषि विभाग की ओर से कृषि यंत्र और बीज बांटे गए। पीएलवी रेनू गड़कोटी, केशर सिंह फर्त्याल, मंजू गहतोड़ी, गौरी दत्त बिष्ट की ओर से लोगों को जरूरी जानकारियां देकर कानूनी साहित्य बांटा गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विजय बोहरा, बीडीओ डॉ. अमित ममगाई, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय, डॉ. हर्ष सिंह ऐरी, डॉ. शौर्य आदि ने लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविर के आयोजन में दीपक गहतोड़ी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी द्वारिका शर्मा, बसंत कुमार, सुनील भट्ट आदि ने सहयोग किया।