फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे पर सख्ती से लगाया जाएगा अंकुश : भरणे

विज्ञापन
आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे को स्मृति चिह्न भेंट करते एसपी देवेंद्र पींचा व जनप्रतिनिधि। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने चौपाल लगाकर कानून व्यवस्था से जुड़ी जनसमस्याएं सुनीं। लोगों ने नशे का मुद्दा प्रमुखता से उठा इसमें लिप्त माफिया की धरपकड़ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आईजी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आईजी डॉ. भरणे और एसपी देवेंद्र पींचा ने शनिवार को कोतवाली में जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं सुनीं। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी और पूर्व अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने मां पूर्णागिरि धाम में फोर्स बढ़ाने और भैरव मंदिर में स्थायी पुलिस चौकी खोलने की मांग की।
पं. जीबी पंत वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नवीन पंत, भाजपा जिला महामंत्री पूरन महरा, नामित सभासद कलावती कापड़ी ने नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने, केशव भंडारी, सरदार जसवंत सिंह बब्बू ने यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष, गणेश सिंह महर ने टनकपुर टैक्सी स्टैंड, बूम पार्किंग में पुलिस ड्यूटी लगाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि नेपाल सीमा समेत सड़क सुरक्षा को भी सुधारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि थानों में फरियादियों का सम्मान कर उनकी समस्या को गंभीरता से सुन कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, भाजपा जिला महामंत्री पूरन महरा, विद्या जुकरिया आदि थे।
पूर्णागिरि धाम के भैरव मंदिर में खुलेगी स्थायी पुलिस चौकी : एसपी
टनकपुर। जनसंवाद कार्यक्रम में एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पूर्णागिरि धाम के भैरव मंदिर पड़ाव में जल्द स्थायी पुलिस चौकी खुलेगी और फोर्स भी बढ़ेगा। सड़क सुरक्षा निधि से पूर्णागिरि समेत टनकपुर शहर में भी कई जगह सीसी कैमरे लगेंगे। जिले को मिले इंटरसेप्टर वाहन से ज्यादातर समय जिले के मैदानी क्षेत्र में ही रहेगा। एसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स गठित की गई है। नशे के खिलाफ और साइबर अपराधों पर कार्रवाई में चंपावत पुलिस राज्य में प्रथम है।
पूर्व सैनिकों ने किया पुलिस का सम्मान
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति सदस्यों ने देश के सर्वश्रेष्ठ तीन थानों में से बनबसा थाने को तीसरा स्थान मिलने पर एक होटल में सम्मान समारोह हुआ। इसमें आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे, एसपी देवेंद्र पींचा, सीओ अविनाश वर्मा, थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण समेत कई अधिकारियों एवं थाना कर्मियों को शॉल ओढ़ाया गया। सम्मानित होने वालों में एसआई हेमंत कठैत, एसआई कैलाश चंद्र जोशी, एसआई राधिका भंडारी, एचसी गोविंद टम्टा, नरेंद्र सिंह, सीमा यादव, कांस्टेबल अनिल कुमार, त्रिभुवन सिंह, कनिका महर, ज्योति कन्याल आदि शामिल थे। पूर्व सैनिक के समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता में कैप्टन हरीश कापड़ी ने संचालन किया। इससे पहले गायत्री परिवार की ओर से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय एवं राजबाला मित्तल नेे भी एसओ लक्ष्मण सिंह जगवाण का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें