फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: श्रद्धालुओं से नहीं लिया जाएगा सफाई कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम की सफाई के लिए श्रद्धालुओं को कोई टैक्स नहीं देना होगा। प्रशासन ने 17 जनवरी को धाम में स्वच्छता के लिए सफाई शुल्क वसूलने का प्रस्ताव रखा था लेकिन इस पर अंतिम निर्णय 28 जनवरी को होने वाली बैठक में लिया जाना था। धाम के व्यापारी और पुजारियों की ओर से शनिवार को सफाई कर पर आपत्ति के बाद इसे न लेने पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम में होली बाद नौ मार्च से तीन महीने का सरकारी मेला लगेगा। जिला पंचायत संचालित मेले में प्रशासन ने इस बार सफाई के लिए कर लगाने की बात कही थी। इस व्यवस्था से पुजारी, व्यापारी, पूर्णागिरि क्षेत्र के लोग असहज थे। उन्होंने शनिवार को हुई बैठक में बेबाकी से सफाई कर पर आपत्ति भी जताई। कहा कि इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं प्रभावित होने के साथ गलत संदेश जाएगा। सफाई कर के बजाय पार्किंग शुल्क पर अतिरिक्त राशि लेकर इसकी भरपाई की जाएगी। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि आम राय न बनने के कारण सफाई कर न वसूलने का निर्णय लिया गया।
पूर्णागिरि मेले आने वाले श्रद्धालुओं में दो-तिहाई ग्रामीण क्षेत्र के लोग होते हैं, ऐसे में श्रद्धालुओं से सफाई के नाम पर कर लेना ठीक नहीं है। मेले में सफाई जरूरी है लेकिन कर के बजाय मेला क्षेत्र के दुकानदार स्वेच्छा से सहयोग राशि देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित किशन तिवारी, अध्यक्ष, पूर्णागिरि मंदिर समिति, टनकपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें