फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेटों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Sat, 05 Nov 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
कैडेटों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्काउट-गाइड का दो दिनी द्वितीय सोपन शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली के साथ संपन्न हो गया। कैडेटों ने शहर में रैली निकालकर मतदाताओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। एसडीएम अनिल चन्याल ने कैडेटों को मतदान का अधिकार और उसके महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित सोपान के दूसरे दिन स्काउटिंग के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

स्काउट के क्षेत्रीय सचिव वेद प्रकाश पंत के संचालन में जिला गाइड कमिश्नर कल्पना धामी, जिला संगठन आयुक्त अंबा दत्त पंत, वीपी शर्मा, बेचन यादव, अल्का सिंह आदि ने सहयोग दिया। जिला संगठन आयुक्त पंत ने बताया कि द्वितीय सोपान में टनकपुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 63 स्काउट और 54 गाइडों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें