फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अक्तूबर तक पॉलीटेक्निक कालेज नवनिर्मित भवन में करें शिफ्ट : सुधांशू

Fri, 18 Sep 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा आरके सुधांशु ने राजकीय इंजीनियरिंग कालेज और पॉलीटेक्निक के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने पॉलीटेक्निक कालेज भवन की कार्यदायी एजेंसी को भवन हस्तांतरित करने औैर कालेज प्रशासन को पंद्रह दिन में कालेज नवनिर्मित भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। उधर, मुख्य सचिव आपदा प्रबंधन मीनाक्षी सुंदरम ने शारदा स्नानघाट और सिडकुल के एमडी आर राजेश कुमार ने सिडकुल के लिए प्रस्तावित कठुवापाती की भूमि का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


राज्य के प्रमुख सचिव राकेश शर्मा की प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने आए मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा सुधांशु अधिकारियों के लाव लश्कर के साथ आमबाग के हजारीबाग में राजकीय इंजीनियरिंग कालेज भवन के निरीक्षण को पहुंचे। उन्होंने कार्यदायी विभाग के अधिकारियों को भवन निर्माण की गति तेज करने और एसडीएम नरेश दुर्गापाल को सवा तीन हेक्टेयर भूमि और कालेज को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव भेजने को कहा है। बाद में उन्होंने पॉलीटेक्निक कालेज और उसके नायकगोठ में नवनिर्मित भवन का भी निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने भवन निर्माण की कार्यदायी एजेंसी को एक सप्ताह के अंदर भवन पॉलीटेक्निक कालेज को हस्तांतरित करने और कालेज के प्रधानाचार्य को पंद्रह अक्तूबर तक कालेज नवनिर्मित भवन में शिफ्ट करने को कहा है। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें